गौरेला पेंड्रा मरवाही / उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत जिले में उत्कृष्ट कार्य हेतु स्वयंसेवी शिक्षक अंकिता साहू एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक विजय काशीपुरी को
15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जीपीएम के मुख्य समारोह गुरुकुल ग्राउंड में मुख्य अतिथि धर्मजीत सिंह, विधायक तखतपुर विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, कलेक्टर विजय दयाराम के. एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंकिता साहू ग्राम पंचायत सारबहरा में स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में बीते वर्ष से उल्लास साक्षरता केंद्र में असाक्षरों को अध्यापन कराते हुए महा परीक्षा में सम्मिलित कराकर साक्षर बनाने का कार्य किया वह स्वयं स्नातक है तथा असाक्षरों को साक्षर बनने की प्रेरणा दे रही हैं।
वहीं, विजय काशीपुरी माध्यमिक शाला मेढूका ग्राम प्रभारी शिक्षक के रूप 311 असाक्षरों का सर्वे कर शिक्षार्थियों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों को लगातार प्रोत्साहित करते हुए 250 असाक्षरों को उल्लास महा परीक्षा में सम्मिलित कराकर साक्षर बनाने का किया। जिला एवं विकासखंड साक्षरता मिशन प्राधिकरण की ओर से हार्दिक बधाई दी गई।
