-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कौशल विकास केन्द्र कोनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

कौशल विकास केन्द्र कोनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

बिलासपुर, 15 अगस्त। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन परियोजना एवं अंबुजा फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित कौशल विकास केन्द्र, कोनी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत गौरव एवं देशभक्ति के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रशिक्षणार्थियों द्वारा देशभक्ति भाषण, एकल गायन, समूह गायन एवं समूह नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं उत्साह के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्लेसमेंट ऑफिसर सुश्री निमिषा मैम ने प्रेरणादायक देशभक्ति संबोधन देते हुए युवाओं को अपने कौशल एवं मेहनत के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कुशल एवं आत्मनिर्भर युवा ही मजबूत और विकसित भारत की आधारशिला हैं।

अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को रिफ्रेशमेंट प्रदान किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन एवं देशभक्ति का वातावरण बना रहा। इस प्रकार स्वतंत्रता दिवस समारोह गौरवपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.