-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक में कौशल विकास को मिला नया बल


स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक में कौशल विकास को मिला नया बल


बिलासपुर, 25 जुलाई। कोनी स्थित HDFC Bank Parivartan Skill Development Centre में स्थानीय सलाहकार समिति (एलएसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, मीडिया, उद्योग और सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 15 सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में कौशल विकास कार्यक्रमों की गुणवत्ता, युवाओं तक प्रशिक्षण की पहुंच बढ़ाने, प्रशिक्षणार्थियों के मोबिलाइजेशन तथा रोजगार और प्लेसमेंट के अवसरों को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने स्थानीय युवाओं के लिए बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने और केंद्र की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और स्थानीय हितधारकों के सहयोग से कौशल विकास कार्यक्रमों को और मजबूत करने पर सहमति बनी। अंत में युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.