पेंड्रा। थाना पेंड्रा क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को थाना पेंड्रा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर थाना पेंड्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया तथा मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक अमित शर्मा (34 वर्ष), निवासी रामनगर, जिला मैहर (मध्यप्रदेश) को 22 जुलाई 2026 की रात 9:40 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी को विशेष न्यायालय पेंड्रारोड में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
