-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

खनिज विभाग की कार्यवाही अवैध रेत परिवहन पर खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 04 ट्रैक्टर वाहन जप्त

खनिज विभाग की कार्यवाही 
अवैध रेत परिवहन पर खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 04 ट्रैक्टर वाहन जप्त

कलेक्टर महोदय के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा दिनाँक 20/05/2026 को जिला गौरेला पेड्रा मरवाही के कोलबीरा, बीसेसरा, क्षेत्र का सघन जांच किया गया जिसमें 04 ट्रैक्टर वाहन को बिना किसी वैध दस्तावेज के रेत परिवहन करते पाए जाने पर चारों वाहनों  को जप्त किया जाकर दोनो वाहन स्वामी के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1),(5) एवं 23(क) के तहत कार्यवाही की जा रही है ,सभी वाहनों को अर्थदण्ड/समझौता राशि निर्धारित खनिज मद में जमा कराए जाने उपरांत वाहनों को मुक्त किया जाएगा । 

इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

कार्यवाही में ये रहे शामिल :- आदित्य मानकर (सहायक खनि अधिकारी ), सुजीत कंवर (खनि निरीक्षक),शिवकुमार लहरे (खनि सिपाही) सतीश साहू ( नगर सैनिक )।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.