-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में मदद मिनार फाउंडेशन एवं एनएफआई के संयुक्त प्रयास से कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में मदद मिनार फाउंडेशन एवं एनएफआई के संयुक्त प्रयास से कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

गौरेला, 21 मई 2026
आज गौरेला में मदद मिनार फाउंडेशन एवं एनएफआई के संयुक्त प्रयास से नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले की डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आकांक्षा पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं जागरूकता फैलाने के लिए इस प्रकार के प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि मदद मिनार फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, नेतृत्व विकास एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है। संस्था भविष्य में युवाओं एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण एवं सामाजिक कार्यक्रमो को संचालित करेगी व स्वरोजगार/ रोज़गार का अवसर प्रदान करेगी ।

इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर श्री इरशाद कुरैशी, सचिव धीरज सिंह, श्री विजय कोरी, ऋषभ रैदास एवं दीपक यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.