नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आज देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली में VHP कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विरोध जताया।
इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल और जम्मू में भी रैली आयोजित की गई, जिसमें पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।
बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात दीपू चंद्र की हत्या हुई थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी टिप्पणी का कोई सबूत नहीं मिला।
घटना के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है। यह 10 दिन में दूसरी बार है जब भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया गया है।

