-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मध्य प्रदेश में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 42.74 लाख नाम हटाए गए





 नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में मतदाता सूची (SIR) की ड्राफ्ट लिस्ट जारी की। इस लिस्ट के अनुसार राज्य में कुल 42.74 लाख नाम हटाए गए हैं, जिनमें 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 8.40 लाख नाम ऐसे हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी।

ड्राफ्ट लिस्ट जारी होते ही वेबसाइट पर तकनीकी समस्याएं देखने को मिलीं। EPIC नंबर डालने पर कैप्चा दिखाई दे रहा है, लेकिन सब्मिट करने पर डिटेल नहीं मिल रही। वहीं मोबाइल नंबर डालने पर ही वोटर डिटेल उपलब्ध हो रही है।

चुनाव आयोग ने बताया कि आज केरल, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की ड्राफ्ट लिस्ट भी प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की ड्राफ्ट लिस्ट जारी की जा चुकी है, जिनमें कुल 2 करोड़ 70 लाख से अधिक नाम हटाए गए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.