-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता थे

 




रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कवि, कथाकार और उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार शाम 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और रायपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा था।

विनोद कुमार शुक्ल को एक महीने पहले भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे छत्तीसगढ़ के पहले साहित्यकार थे जिन्हें यह पुरस्कार मिला। साहित्यकार ने ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करते समय नई पीढ़ी को भाषाओं और विचारधाराओं का सम्मान करने की बात कही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर विनोद कुमार शुक्ल से हाल-चाल जाना था। उनका निधन साहित्य जगत में शोक की लहर छोड़ गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.