नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर भारतीय संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। राहुल ने कहा कि बीजेपी सभी नागरिकों को समान अधिकार देने वाले संविधान के सिद्धांतों को कमजोर कर रही है।
राहुल गांधी 17 से 19 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर थे। इस दौरान 18 दिसंबर को बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्यों, भाषाओं और धर्मों की समानता के विचार को खत्म करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं और CBI, ED जैसी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। राहुल ने कहा कि वे सिर्फ बीजेपी से नहीं, बल्कि संस्थागत ढांचे और एजेंसियों पर कब्जे के खिलाफ भी संघर्ष कर रहे हैं।

