अंबिकापुर। नेशनल हाईवे 43 पर 6 करोड़ रुपये की लागत से की जा रही सड़क मरम्मत में घटिया काम की वजह से विवाद खड़ा हो गया है। 20 दिसंबर की रात 600 मीटर बीटी पैच रिपेयरिंग का काम किया गया था, लेकिन अगले दिन सुबह 7 मीटर हिस्सा उखड़ गया। नगर निगमकर्मियों ने सुबह मटेरियल कचरा गाड़ी में भरकर हटा दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद नेशनल हाईवे के चीफ इंजीनियर ने सब इंजीनियर नवीन सिन्हा को सस्पेंड कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क बहुत व्यस्त है, इसलिए दिन में काम करना मुश्किल है। रात में रोलर तकनीकी खराबी के कारण सही दबाव से काम नहीं हो पाया, जिस कारण सड़क का हिस्सा उखड़ गया था। अब उस हिस्से को दोबारा सही तरीके से ठीक कर दिया गया है।

