-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बीजापुर: माओवादी डंप से अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता





 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी इलाके में छुपाए गए अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री का खुलासा किया। कोबरा 204 और सीआरपीएफ 196 की संयुक्त टीम ने एफओबी ताड़पाला घाटी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाते हुए माओवादी डंप को ढूंढ निकाला।

बरामद सामग्री में हैंड फ्लाई प्रेस, बीजीएल सेल, बीजीएल टेल, स्टील प्लेट, स्क्रू ड्राइवर, हैक्सा ब्लेड और अन्य हथियार मरम्मत उपकरण शामिल हैं। इसके साथ ही माओवादियों द्वारा लगाए गए दो प्रेशर आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित ढंग से नष्ट किया।

सुरक्षा बलों ने कहा कि यह बरामदगी माओवादी गतिविधियों को काफी हद तक प्रभावित करेगी और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने में मदद करेगी। अभियान अभी भी जारी है और आम जनता से माओवादी संबंधित जानकारी देने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.