इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की 75% हिस्सेदारी बेचने की नीलामी में आरिफ हबीब कॉरपोरेशन के नेतृत्व वाले ग्रुप ने 3680 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई है। इस नीलामी में लकी सीमेंट ग्रुप ने 3248 करोड़ रुपए और प्राइवेट एयरलाइन एयरब्लू ने 848 करोड़ रुपए की बोली लगाई। अब आरिफ हबीब और लकी सीमेंट के बीच ओपन बिडिंग होगी।
सरकार ने यह कदम IMF की शर्तों और PIA की आर्थिक तंगी को देखते हुए उठाया है। एयरलाइन की खराब मैनेजमेंट और पिछले हादसों की वजह से कंपनी पर करीब 25 हजार करोड़ का कर्ज है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और साफ है, और इससे PIA को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद है।
नीलामी के दौरान सभी कंपनियों ने अपने लिफाफे ट्रांसपेरेंट बॉक्स में जमा किए, जिन्हें दोपहर 4 बजे खोला गया। इस प्रक्रिया को लाइव टीवी पर दिखाया गया।