-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब: पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, 12 पेज के सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ की साइबर ठगी का जिक्र





 पटियाला। पंजाब के पटियाला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जनरल (IG) अमर सिंह चहल ने अपने घर में खुद को गोली मार ली। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से पेट में गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

12 पेज का सुसाइड नोट, 8.10 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का आरोप

गोली मारने से पहले अमर सिंह चहल ने 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने 8.10 करोड़ रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नोट में उन्होंने बताया कि कुछ साइबर ठगों ने खुद को वेल्थ इक्विटी एडवाइजर बताकर उनसे यह रकम ठग ली।

चहल ने सुसाइड नोट में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव को संबोधित करते हुए मामले की SIT या CBI से जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की अपील भी की है। बताया जा रहा है कि यह सुसाइड नोट उन्होंने अपने कुछ करीबी दोस्तों को भी भेजा था।

ठगों ने खुद को DBS बैंक से जुड़ा बताया

सुसाइड नोट के अनुसार, ठगों ने खुद को DBS ग्रुप से जुड़ा बताते हुए व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर सक्रिय ग्रुप बनाए थे। उन्होंने दावा किया था कि वे भारत सरकार और SEBI से अधिकृत हैं।

चहल ने लिखा कि 28 अक्टूबर 2025 से एक व्यक्ति व्हाट्सएप ग्रुप में खुद को DBS बैंक का CEO डॉ. रजत वर्मा बताकर शेयर बाजार, IPO और ट्रेडिंग से जुड़े टिप्स देने लगा। उसकी प्रोफाइल पर CEO की फोटो लगी होने के कारण भरोसा बढ़ता गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.