-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जनादेश परब के मंच से जेपी नड्डा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले— झीरम घाटी हमले में कांग्रेसियों ने ही कराई थी हत्या

 




जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि झीरम घाटी नक्सल हमले में कांग्रेस के लोगों ने ही अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को मरवाया था।

जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि जब वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी थे, उसी समय झीरम घाटी नक्सली कांड हुआ था। उन्होंने दावा किया कि इस घटना की जानकारी कांग्रेस के भीतर के लोगों को पहले से थी और नक्सल हमले में कांग्रेस के ही कुछ लोगों की भूमिका मुखबिरी की रही।

नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और नक्सलियों के बीच लंबे समय से सांठगांठ रही है। उन्होंने कहा, “जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो जनता का क्या होगा?”

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और 26 मार्च तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

कांग्रेस का पलटवार, नड्डा से मांगी माफी

जेपी नड्डा के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि नड्डा ने राजनीतिक मर्यादाएं लांघ दी हैं।

शुक्ला ने मांग की कि जेपी नड्डा से NIA द्वारा पूछताछ कराई जाए और पूछा कि उनके आरोपों का आधार क्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और भाजपा को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.