-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

FASTag अब सिर्फ टोल के लिए नहीं, होगा मल्टीपर्पस: पेट्रोल, पार्किंग और फूड आउटलेट तक करेंगे पेमेंट




 नई दिल्ली। अब आपके टोल टैक्स (Toll Tax) के लिए इस्तेमाल होने वाले FASTag को मल्टीपर्पस बनाया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस पर काम शुरू कर दिया है। छह महीने की ट्रायल प्रक्रिया सफल रहने के बाद इसे जल्द ही टोल, पार्किंग, पेट्रोल, ईवी चार्जिंग और फूड आउटलेट जैसे कई अन्य पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अधिकारियों के अनुसार, FASTag को वॉलेट की तरह इस्तेमाल करने से डिजिटल फ्रॉड की आशंका कम होगी और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में यूजर का नुकसान भी न्यूनतम होगा।

दिल्ली मंडल के नए नियमों के तहत टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 28 दिसंबर से नई कंपनी पार्किंग मैनेजमेंट का कार्यभार संभाल लेगी। कंपनी को एक महीने के भीतर यात्रियों की सुविधाओं, वाहनों के प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी सभी मानक लागू करने होंगे।

FASTag अब इन सुविधाओं में इस्तेमाल किया जा सकेगा:

  • टोल टैक्स

  • पेट्रोल पंप भुगतान

  • ईवी चार्जिंग

  • फूड आउटलेट

  • वाहन मेंटेनेंस

  • सिटी एंट्री चार्ज

  • यात्रा के दौरान अन्य सुविधाएँ

हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, अजमेरी गेट के पास तीन विशेष पाथवे बनाए जाएंगे। इन पाथवे के माध्यम से यात्री अपने सामान के साथ आसानी से सुरक्षा जांच और स्कैनिंग पॉइंट तक पहुंच सकेंगे।

इस कदम से यात्रियों के लिए पेमेंट प्रक्रिया सुलभ, तेज और सुरक्षित बन जाएगी और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.