कोरिया। जिले के पंडोपारा क्षेत्र में शनिवार को मधुमक्खियों के हमले से एसईसीएल (SECL) झिलमिली कॉलरी में कार्यरत एक कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुबरन राम (पिता राम प्रसाद) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ लकड़ी लेने जंगल गया था, जहां अचानक मधुमक्खियों ने दोनों पर हमला कर दिया।
पत्नी किसी तरह भागकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने सुबरन को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सुबरन को दर्जनों मधुमक्खियों ने डंक मारे थे। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एक सप्ताह में मधुमक्खियों के हमले से यह दूसरी मौत है।

