नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) आगामी 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी। इसकी जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।
इससे पहले संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चला था। सत्र के पहले दिन राज्यसभा के तत्कालीन उपसभापति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद बिहार में हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्ष के विरोध के चलते सत्र में लगातार हंगामा होता रहा।
मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे और राज्यसभा में 41 घंटे की कार्यवाही हुई, जबकि कुल 120 घंटे चर्चा का समय निर्धारित था। इस सत्र में दोनों सदनों ने मिलकर 27 विधेयक पास किए, जिनमें गिरफ्तार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को हटाने से संबंधित संविधान संशोधन बिल सबसे अधिक चर्चा में रहा।

