-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा हरियाणा पहुंची, फरीदाबाद में मनोहर लाल खट्टर ने किया स्वागत

 




फरीदाबाद। बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा गुरुवार (7 नवंबर) को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से प्रारंभ होकर शुक्रवार (8 नवंबर) को हरियाणा पहुंच गई। यात्रा जिरखोद मंदिर और अरावली के मांगर कट होते हुए गुरुग्राम रोड से फरीदाबाद में प्रवेश की।

फरीदाबाद पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद वे दिल्ली लौट गए। इस दौरान यात्रा में शामिल महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि “हमारा उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना है, ताकि भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जा सके।”

कार्यक्रम के अनुसार यात्रा पाली चौक के आगे बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर का भोजन करेगी। इसके बाद यात्रा बड़खल-पाली मार्ग, मस्जिद चौक, ESI चौक होते हुए NIT फरीदाबाद के दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।

यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गुरुग्राम रोड सहित कई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह यात्रा आगे उत्तर प्रदेश के वृंदावन में जाकर समाप्त होगी, जहां इसका भव्य समापन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.