-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में होने की चर्चा तेज, लोकेशन देखने पहुंचीं एक्ट्रेस

 




मुंबई। साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी उदयपुर में होने वाली है। बताया जा रहा है कि रश्मिका हाल ही में तीन दिन के लिए उदयपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने शादी के लिए कई संभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्होंने कोई वेन्यू फाइनल किया है या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल की शादी अगले साल फरवरी में साउथ इंडियन और राजस्थानी रीति-रिवाजों से होगी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में दोनों की सगाई परिवार की मौजूदगी में हुई थी, जिसके बाद उनके इंगेजमेंट रिंग्स वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.