-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर पथराव और चप्पल फेंकने की घटना, RJD MLC संग भिड़ंत का वीडियो वायरल




 लखीसराय, 6 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा उस समय सुर्खियों में आ गए जब राजद कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर पथराव, कीचड़ और चप्पल फेंक दीं। घटना लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के पास हुई। इस दौरान सिन्हा को मतदान केंद्र पर जाने से भी रोक दिया गया।

घटना के बाद विजय सिन्हा और राजद विधान पार्षद अजय कुमार के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में अजय कुमार ने विजय सिन्हा पर मतदाताओं को डराने और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया, वहीं विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए अजय कुमार को “असफल नेता और शराबी” कहा।

RJD का पलटवार — “विजय सिन्हा हार के डर से बौखलाए”
RJD MLC अजय कुमार सिंह ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “विजय सिन्हा के लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी की। वे चुनाव हार चुके हैं, इसलिए बौखलाहट में नाटक रच रहे हैं। उनके अध्याय का अंत हो चुका है।”

विजय सिन्हा का आरोप — “RJD के गुंडों ने हमला किया”
वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह हमला RJD समर्थकों द्वारा किया गया, जो उन्हें चुनाव प्रचार से रोकना चाहते थे। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि, “अगर ऐसी घटनाएं जारी रहीं तो हम सड़क पर धरना देंगे।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.