-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 48 रन से हराया, वॉशिंगटन सुंदर बने हीरो





 गोल्ड कोस्ट, 6 नवंबर 2025। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 मुकाबले में 48 रन से हराकर सीरीज में शानदार जीत दर्ज की। यह ऑस्ट्रेलिया पर भारत की टी-20 इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत की सबसे बड़ी जीत 2014 में मीरपुर में मिली थी, जब टीम ने कंगारुओं को 73 रन से हराया था।

गुरुवार को गोल्ड कोस्ट में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। शुभमन गिल ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा के साथ 56 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 और शिवम दुबे ने 22 रन जोड़े।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 18.2 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया — वॉशिंगटन सुंदर ने 3 रन देकर 3 विकेट, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट झटके।

इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में अपनी सबसे बड़ी टी-20 जीत भी दर्ज की। पिछला रिकॉर्ड 2016 में एडिलेड में 37 रन से जीत का था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.