-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई महिला की तस्वीर पर नया विवाद, ब्राजीलियन मॉडल का आया वीडियो — बोलीं, “मैं भारत कभी नहीं गई”

 



नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई एक महिला की तस्वीर अब विवादों में घिर गई है। बताया जा रहा है कि वह महिला ब्राजील की मॉडल लेरिसा हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस तस्वीर को लेकर सफाई दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर कई अकाउंट से महिला का वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया गया है कि उनका नाम लेरिसा है। वीडियो में वह पुर्तगाली भाषा में कहती हैं —
“दोस्तों, मैं आपको एक जोक सुनाती हूं। यह बहुत ही भयानक है! भारत में वोट देने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा है। मुझे भारतीय बताकर आपस में लड़ रहे हैं। देखो, क्या पागलपन है! मैं तो कभी भारत भी नहीं गई।”

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। बीजेपी नेताओं ने इस पर कांग्रेस से सफाई मांगी है और इसे जनता को गुमराह करने की कोशिश बताया है।

हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.