-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या राम मंदिर पर ध्वजारोहण, PM मोदी बोले—आज सदियों के घाव भर गए

 



अयोध्या। राम मंदिर आज पूर्ण रूप से तैयार हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर केसरिया ध्वजा फहराया। सुबह 11:50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की धर्मध्वजा शिखर पर लहराने लगी। PM मोदी भावुक होकर ध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम करते दिखाई दिए।

ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री ने मोहन भागवत के साथ पहली मंजिल पर बने रामदरबार में पूजा और आरती की, फिर रामलला के दर्शन किए। PM रामलला के लिए विशेष वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया, जहां स्कूली बच्चों और महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में शंकराचार्यों को छोड़कर देशभर के मठों के संत उपस्थित रहे। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया और मंदिर परिसर में 5-लेयर सुरक्षा तैनात रही। रामलला ने आज सोने और रेशम से बने पीतांबर वस्त्र धारण किए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.