-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को 6,826 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

 





नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को स्टील, ऊर्जा और पर्यटन सहित कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में निवेश प्रस्ताव मिले। प्रमुख कंपनियों ने राज्य में उद्योग स्थापित करने, क्षमता विस्तार, होटल निर्माण और वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट चलाने में गहरी रुचि दिखाई।

कार्यक्रम में कुल 6,321.25 करोड़ रुपए के औद्योगिक निवेश और 505 करोड़ रुपए के पर्यटन निवेश के प्रस्ताव मिले। इन परियोजनाओं से आने वाले वर्षों में 3,000 से अधिक रोजगार अवसर बनने की संभावना है। इसके साथ ही अब तक छत्तीसगढ़ को कुल 7.90 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

दिल्ली के होटल द ललित में आयोजित कार्यक्रम में स्टील और टूरिज्म सेक्टर पर विशेष फोकस रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योग जगत के प्रमुख निवेशकों और विशेषज्ञों से मुलाकात कर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में इंडस्ट्री मंत्री लखनलाल देवांगन सहित केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.