-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर में दंपत्ति की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद खुदकुशी की आशंका





 बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में मंगलवार सुबह दंपत्ति की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। कमरे में पत्नी शिवानी तांबे की लाश बिस्तर पर मिली, जबकि पति राज तांबे पंखे से लटका पाया गया। पुलिस प्राथमिक तौर पर इसे पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा की गई आत्महत्या मान रही है।

घटनास्थल से दीवार पर लिपस्टिक से लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पति ने पत्नी के चरित्र पर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, दंपत्ति ने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था और दोनों सफाईकर्मी के रूप में काम करते थे। उनके तीन बच्चे हैं, जो घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.