नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-I’ का अनावरण किया। 26 मीटर ऊंचा यह रॉकेट प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा तैयार किया गया है और 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यह 300 किलोग्राम तक के सैटेलाइट ले जाने की क्षमता रखता है।
पीएम मोदी ने रॉकेट के साथ कंपनी के नए इनफिनिटी कैंपस का भी उद्घाटन किया, जहां लॉन्च व्हीकल के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कैंपस हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित है।
स्काईरूट एयरोस्पेस की स्थापना 2018 में पवन चंदना और भरत ढाका ने की थी, जो IIT पासआउट और ISRO के पूर्व वैज्ञानिक हैं।

