-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेली में डायलिसिस मरीज से धमकी और गाली-गलौज का मामला गरमाया

मुंगेली में डायलिसिस मरीज से धमकी और गाली-गलौज का मामला गरमाया

पड़ोसी भागे थाने, पुलिस अलर्ट

मुंगेली के सोनारपारा में रहने वाले किडनी मरीज रविकांत सोनी के साथ पड़ोसी प्रवीण सोनी और उनकी पत्नी दीक्षा यादव ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मुंगेली पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

*मामा ने की पुलिस में शिकायत*

रविकांत के मामा ने मुंगेली पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

*पड़ोसी भागे थाने*

सूत्रों के अनुसार, कंट्रोल रूम से कार्रवाई की भनक पड़ोसियों को लगते ही आरोपित प्रवीण सोनी दंपत्ति घबराकर सीधे थाने पहुंच गए, जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप का माहौल बन गया।

*शर्मनाक और अमानवीय*

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे डायलिसिस मरीज के साथ इस तरह की धमकी और मानसिक प्रताड़ना “शर्मनाक और अमानवीय” है। मामले को लेकर मोहल्ले में नाराजगी के साथ-साथ पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.