-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर : DGP-IG कॉन्फ्रेंस में पहुंचे PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को किया सम्मानित

 




रायपुर। राजधानी रायपुर में चल रही DGP-IG कॉन्फ्रेंस के पहले दिन देशभर के उत्कृष्ट पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, जबकि उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को अवॉर्ड प्रदान किया।

इस वर्ष दिल्ली के गाजीपुर थाना को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है। दूसरे स्थान पर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का पहरगांव पुलिस स्टेशन रहा, जबकि तीसरा स्थान कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला पुलिस स्टेशन को मिला।

पुलिस स्टेशनों के चयन के लिए 70 से अधिक कैटेगरी आधारित पैरामीटर्स अपनाए गए थे, जिनमें अपराध निवारण, त्वरित कार्रवाई, तकनीकी उपयोग, जनता से समन्वय और बुनियादी सुविधाओं का मूल्यांकन शामिल था।

कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंच पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका मौजूद रहे। कॉन्फ्रेंस में आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र और भविष्य की रणनीतियों पर उच्च स्तरीय चर्चा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.