-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली ब्लास्ट: CCTV फुटेज से खुलासा, डॉ. उमर नबी का नाम आया सामने

 




नई दिल्ली। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। फुटेज में डॉ. मोहम्मद उमर नबी नजर आ रहा है, जिसे पुलिस आत्मघाती हमलावर मान रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया था। जांच अब तीन एंगल—डॉ. उमर की गतिविधियां, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल और विस्फोटक की सप्लाई चेन—पर केंद्रित है।

गौरतलब है कि धमाके से एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में 8 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें 3 डॉक्टर शामिल थे। उनके पास से 2,900 किलो विस्फोटक बरामद किया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.