-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू कार ने तीन लोगों को रौंदा, CCTV फुटेज आया सामने

 




रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यह हादसा 30 अक्टूबर को ग्राम खम्हा के चाल्हा चौक के पास हुआ था। बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला और बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 हादसे का वीडियो आया सामने

फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही थी। कार पहले सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मारती है और फिर सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को कुचल देती है। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार थे तीन लोग, हादसे के बाद फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में दो युवक और एक युवती सवार थे, जिनमें से युवती कार चला रही थी। हादसे के बाद तीनों गाड़ी से उतरकर मौके से फरार हो गए।
फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.