-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

दिनदहाड़े गांव में घुसा भालू, मचा हड़कंप — वन विभाग की टीम अलर्ट, तलाश जारी




कांकेर। जिले के कोकपुर गांव में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक भालू अचानक आबादी वाले इलाके में घुस आया। दिनदहाड़े भालू को सड़कों पर घूमते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए और कुछ ने दूर से ही मोबाइल में वीडियो बना लिया।

 वीडियो हुआ वायरल

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भालू सड़क किनारे घूमता हुआ नजर आ रहा है। आसपास के लोग दूर से शोर मचाते दिख रहे हैं। ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना वन विभाग को दी।

 वन विभाग की टीम मौके पर

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई। अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर भालू की तलाश में जुट गए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि भालू के पास न जाएं और शोर-शराबा न करें। टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है ताकि भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजा जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.