नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉ. मोहम्मद उमर नबी का नया CCTV वीडियो सामने आया है। यह फुटेज 29 अक्टूबर का है, जिसमें उमर फरीदाबाद की एक दुकान पर अपना फोन चार्ज के लिए दुकानदार को देता नजर आ रहा है। वीडियो में उमर साइड बैग लिए हुए नर्वस दिखाई देता है।
उधर, दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो FIR दर्ज की हैं। ये FIRs UGC और NAAC की कार्रवाई के बाद दर्ज की गईं—पहली सेक्शन 12 के उल्लंघन में और दूसरी फर्जी मान्यता के दावे को लेकर।
गौरतलब है कि 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास i20 कार में हुए ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है

