-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

देश छोड़ने की फिराक में थी महिला आतंकी शाहीन, दिल्ली ब्लास्ट से 7 दिन पहले कराई पासपोर्ट वेरिफिकेशन




 दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की डॉक्टर शाहीन सईद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि शाहीन देश में धमाकों को अंजाम देने के बाद विदेश भागने की तैयारी कर रही थी। ब्लास्ट से ठीक 7 दिन पहले उसने पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराई थी।

सूत्रों के अनुसार शाहीन को आतंकी नेटवर्क में "मैडम सर्जन" कोडनेम दिया गया था। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी इसी नाम से उसे पुकारते थे। डॉ. मुजम्मिल शकील की डायरी से 'ऑपरेशन हमदर्द' का खुलासा हुआ, जिसमें मुस्लिम लड़कियों को भर्ती कर आतंकी हमलों के लिए तैयार करने की योजना थी और यह जिम्मेदारी शाहीन को सौंपी गई थी।

जांच में JeM के 25-30 लोगों का नेटवर्क सामने आया है, जिनके तार जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद से जुड़े हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.