-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नौगाम ब्लास्ट में 9 की मौत, 32 घायल; शॉक वेव से दूर-दूर तक नुकसान




 श्रीनगर। नौगाम थाने में 14 नवंबर की रात करीब 11:22 बजे हुए जोरदार ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत और 32 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक इंस्पेक्टर, फोरेंसिक टीम के 3 सदस्य, क्राइम ब्रांच के 2 फोटोग्राफर, 2 राजस्व अधिकारी और एक दर्जी शामिल हैं। घायलों का इलाज 92 आर्मी बेस हॉस्पिटल और SKIMS सौरा में चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने घटना को ‘हादसा’ बताया। कहा कि विस्फोटक की सैंपलिंग के दौरान ब्लास्ट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज श्रीनगर से बडगाम तक सुनी गई और शॉक वेव से आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने इसे दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट से तुलना करते हुए बड़ा विस्फोट बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.