सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सूरत एयरपोर्ट पर बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने जाति और सांप्रदायिकता की राजनीति को सख्ती से ठुकरा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए को 243 में से 202 सीटें दिलाकर बिहार ने साबित कर दिया है कि वह विकास और स्थिरता को चुनता है।
उन्होंने कहा कि जिन दलों को हार मिली है, वे इस सदमे से महीनों बाहर नहीं निकल पाएंगे। पीएम ने यह भी कहा कि बिहार का टैलेंट आज दुनिया की राजनीति और व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है।
अपने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पंडोरी माता मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद डेडियापाडा में 4 किमी लंबे रोड शो में हिस्सा लिया, जहाँ आदिवासी समुदाय के हजारों लोग उनके स्वागत में उमड़े। पीएम ने करीब 9,700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

