महासमुंद। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में अवैध धान परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए राज्य शासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में टेमरी अंतर्राज्यीय जांच चौकी में पदस्थ वन कर्मचारी साजिद मोहम्मद को लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
कलेक्टर ने बताया कि इस मामले में विभागीय जांच के लिए समिति भी संस्थित की गई है, जो पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

