-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

घायल जलीय पक्षी का उपचार करा कर छोड़ा गया जंगल

घायल जलीय पक्षी का उपचार करा कर छोड़ा गया जंगल

अनूपपुर/26 नवंबर 2025/अनूपपुर नगर के शंकरमंदिर के समीप नागरिकों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग ने एक जलीय पक्षी कीचमुर्गी का रेस्क्यू कर पशु चिकित्सक से उपचार करने बाद स्वस्थ्य स्थिति में होने पर स्वतंत्र विचरण हेतु जंगल में छोड़ा। 

मंगलवार की सुबह अनूपपुर नगर के शंकरमंदिर के समीप स्थित समसू खान के इंडियन इलेक्ट्रॉनिक दुकान के समीप विचरण करते हुए घायल स्थिति में आए एक जलीय पक्षी जिसे कीच मुर्गी एवं दलदली मुर्गी के रूप में जाना जाता है जो नदी,तालाब के किनारे विचरण कर जीव जंतुओं का आहार करता है. अचानक विचरण करते हुए घायल स्थिति में होने की सूचना पर वन पर क्षेत्राधिकारी अनूपपुर स्वर्ण गौरव सिंह के निर्देशन पर वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल एवं अनूपपुर की वनरक्षक दिनेश रौतेल मौका स्थल पर पहुंचकर घायल जलीय पक्षी को अपनी अभिरक्षा में रखकर पशु चिकित्सालय में उपचार कराने बाद स्वस्थ स्थिति में होने पर वन क्षेत्र में स्वतंत्र विचरण हेतु छोड़ा गया यह पक्षी कीच मुर्गी/दलदली मुर्गी है जो दलदली क्षेत्र एवं गीले क्षेत्र में रहता है तथा छोटे-छोटे जीव जंतुओं को अपना आहार बनाकर उदर पोषण करता है यह अनूपपुर क्षेत्र में विलुप्त प्रजाति की तरह होना बताया गया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.