चेन्नई, 15 नवंबर 2025। भारतीय वायु सेना का पीसी-7 ट्रेनिंग विमान शुक्रवार दोपहर तांब्रम के पास रूटीन मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोपहर करीब 1:45 बजे उड़ान भरने वाला यह विमान लगभग 2 बजे अचानक नीचे गिरा। दुर्घटना के बावजूद दोनों पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्हें मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार कर दिया गया है।
वायु सेना ने बताया कि यह एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान थी, जिसमें पायलटों को बेसिक फ्लाइंग स्किल्स सिखाई जाती हैं। घटना के संबंध में वायु सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पायलटों ने आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए साहस का परिचय दिया और अपनी जान बचाई।

