-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

BJP सांसद बोले- अफसरों के लिए नींबू काटेंगे:अवैध उत्खनन, फोन नहीं उठाने पर भड़के भोजराज नाग; पहले कहा था- भूत उतार दूंगा









 छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद भोजराज नाग ने एक बार फिर अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाएंगे और शिकायतों का समाधान नहीं करेंगे, हम सभी के लिए नींबू काटेंगे।

अवैध उत्खनन को लेकर सांसद भोजराज नाग ने कहा, जहां भी इस प्रकार का अवैध कारोबार होगा। हमारी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इससे पहले भी सांसद ने कहा था कि नींबू काटकर भूत उतार दूंगा।

दरअसल, सांसद भोजराज नाग गुरुवार को धमतरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान 15 नवंबर को 'जनजाति गौरव दिवस' के रूप में मनाने की बात कही।

साथ ही धमतरी जिले में अवैध उत्खनन के सवाल पर सांसद भोजराज ने कहा, सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.