-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: नमी और बादलों से बढ़ी ठंडक, कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

 



रायपुर। ऊपरी वायुमंडल में हवा के साथ आ रही नमी के कारण रविवार को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए रहे, जिससे दिन में ठंडक का असर दिखा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी, जबकि रात की ठंड में कुछ कमी आने की संभावना है।

दिसंबर की शुरुआत हल्की बारिश और बढ़ती ठंड के साथ होने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में मौसम लगातार उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। रविवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

श्रीलंका चक्रवात सिस्टम से बढ़ी नमी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, श्रीलंका के पास बने चक्रवाती सिस्टम के कारण राज्य में नमी का प्रवेश हो रहा है। इसी नमी के चलते रविवार को रायपुर सहित कई जिलों में आसमान पर बादलों का डेरा रहा।
धूप कम रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने दिन में ठंडक महसूस की।

पिछले 24 घंटों में राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने के आसार हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.