-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

आज से छत्तीसगढ़ में लागू हुई 200 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना, 36 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

 




रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आज से बड़ी राहत की शुरुआत हो गई है। राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना लागू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र में की गई घोषणा के बाद यह योजना 1 दिसंबर से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो गई है।

सरकार की इस पहल से लाखों उपभोक्ताओं को बिजली बिल में भारी बचत होने वाली है। हालांकि यह लाभ केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनकी मासिक बिजली खपत 200 यूनिट या उससे कम है। यदि खपत 201 यूनिट भी हो जाती है, तो उपभोक्ता योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

36 लाख उपभोक्ताओं को सीधा फायदा

सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि प्रदेश के 36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को नई हाफ बिजली योजना का सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय महंगाई के दौर में लोगों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।

200 से 400 यूनिट खपत वालों को भी राहत, लेकिन 1 वर्ष तक

सरकार ने 200–400 यूनिट के बीच बिजली खर्च करने वाले 6 लाख उपभोक्ताओं को भी अगले 1 वर्ष तक 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ देने का फैसला लिया है।
यह एक तरह की अस्थायी छूट है, ताकि इस अवधि में उपभोक्ता पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित कर सकें और आगे बिजली बिल का भार कम कर पाएं।

पुरानी व्यवस्था में हुआ था बदलाव

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 1 अगस्त 2025 को बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा परिवर्तन किया था।
पूर्व भूपेश सरकार के समय लागू 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया था, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था।
अब नई सरकार ने सीमा बढ़ाकर 200 यूनिट कर दी है, जिससे एक बार फिर बड़ी संख्या में परिवार राहत की श्रेणी में आ गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.