-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कुदरगढ़ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 गंभीर




 सूरजपुर। ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कुदरगढ़ धाम दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मध्यप्रदेश से आए थे दर्शनार्थी
जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार 8 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन करने आए थे। देर रात वापस लौटते समय बांक क्षेत्र में वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 3 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया
घटना की सूचना पर ओड़गी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, गंभीर रूप से घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने की वजह तेज रफ्तार या चालक की थकान हो सकती है, हालांकि सटीक कारण जांच के बाद सामने आएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.