-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों को चिट्ठी—“संविधान ने मुझे जैसे साधारण व्यक्ति को भी सेवा का अवसर दिया”




नई दिल्ली। देशभर में आज 26 नवंबर, संविधान दिवस बड़े सम्मान और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक भावपूर्ण चिट्ठी लिखी है। पत्र में उन्होंने संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा, अनुभव और लोकतांत्रिक मूल्यों की महत्ता को साझा किया।

2015 में घोषित किया गया था संविधान दिवस

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2015 में सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य नागरिकों में संविधान की भावना, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह “पवित्र दस्तावेज” देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है।

“संविधान ने मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को भी आगे बढ़ने का अवसर दिया”

अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि संविधान की ताकत ही है जिसने एक साधारण और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार से आने वाले व्यक्ति को 24 साल से अधिक समय तक लगातार सरकार का मुखिया बनने का अवसर दिया।
उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना सशक्त है कि वह किसी भी सामान्य नागरिक को देश की सेवा का सर्वोच्च अवसर दे सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.