-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सरपंच पद के पराजित प्रत्याशी से 10 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, SDM कार्यालय का रीडर घिरा—ऑडियो वायरल





 बिलासपुर। जिले के एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर द्वारा ग्राम पंचायत भिलमी के सरपंच पद के पराजित प्रत्याशी वासुदेव बिजोरे से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। रिश्वत मांगने से जुड़ा यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुनर्गणना में जीत का लालच देकर मांगे 10 लाख रुपये

जानकारी के अनुसार, सरपंच चुनाव में हार के बाद वासुदेव बिजोरे ने पुनर्गणना के लिए आवेदन दिया था। इसी दौरान एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर नरेंद्र कुमार कौशिक ने उनसे संपर्क किया।
वासुदेव का आरोप है कि रीडर ने पुनर्गणना में जीत सुनिश्चित कराने का दावा करते हुए 10 लाख रुपये की मांग की।

ऑडियो में कथित तौर पर रीडर की आवाज सुनी जा रही है, जिसमें वह राशि देने पर पुनर्गणना प्रक्रिया को प्रभावित करने की बात कह रहा है।

कलेक्टर को लिखित शिकायत, ऑडियो भी सौंपा

पीड़ित प्रत्याशी वासुदेव बिजोरे ने पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की है। उन्होंने आरोपों के समर्थन में वह ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की है, जिसमें 10 लाख रुपये की मांग स्पष्ट रूप से सुनाई देती है।
इसके बाद मामला गंभीर होने के चलते प्रशासनिक तंत्र में हलचल तेज हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.