-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बिना अनुमति मजदूरों को बाहर भेजने की कोशिश विफल, बसना में दलाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज





 महासमुंद। जिला प्रशासन की सतर्कता से मजदूरों की अवैध ढुलाई का मामला पकड़ा गया है। बिना अनुज्ञप्ति और पलायन पंजी में दर्ज किए बिना मजदूरों को बाहर भेजने वाले दलालों पर कड़ी निगरानी के निर्देश के बाद श्रम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

16 नवंबर को मिली गोपनीय सूचना पर श्रम विभाग की टीम ने बसना निवासी समीर खान द्वारा 22 ग्रामीण मजदूरों को अधिक मजदूरी का लालच देकर उत्तर प्रदेश के ईंट भट्ठे में भेजने की तैयारी करते हुए पकड़ा। टीम ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों से पूछताछ की। मजदूरों ने स्वीकार किया कि उन्हें अग्रिम धन और ऊंची मजदूरी का लालच देकर बाहर ले जाया जा रहा था।

मजदूरों की पहचान अनिल चौहान, भवानी चौहान, रेवशंकर चौहान, रायमोती चौहान, गुरूदयाल कंवर और बुटुकवर (निवासी ग्राम उमरिया, सरायपाली) के रूप में हुई।

कार्रवाई के दौरान टीम में श्रम कल्याण निरीक्षक दानेश्वर साहू, सहायक ग्रेड-03 राकेश प्रधान, मुकेश कुमार साहू और लेखापाल हिमालय चंद्राकर मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.