-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर में महादेव मंदिर की दानपेटी चोरी, तीन नाबालिग लड़कियां CCTV फुटेज में पकड़ी गईं

 



बिलासपुर। अशोक नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

जांच में खुलासा हुआ कि चोरी की घटना में अशोक नगर के अटल आवास में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां शामिल थीं। फुटेज में देखा गया कि तीनों लड़कियां दानपेटी उठाकर मौके से भाग गईं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दानपेटी को चोरी के बाद गणपति हॉस्पिटल के पीछे खेत में गड्ढा खोदकर छिपाया गया था। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में तीनों से पूछताछ की। अपनी गलती स्वीकार करने पर परिजनों ने समाज के सामने माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

तीनों के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने संवेदनशीलता बरतते हुए कानूनी कार्रवाई नहीं की और समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.