-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

125 सहायक प्राध्यापक पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा





 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा को मजबूती देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 125 सहायक प्राध्यापक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के 35 विभागों में इन पदों को भरा जाएगा।

इनमें पैथोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, बालरोग, गायनेकोलॉजी, फॉरेंसिक, कम्युनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, एनाटॉमी जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर से 24 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

125 पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है—

  • अनारक्षित : 45 पद

  • अनुसूचित जाति : 21 पद

  • अनुसूचित जनजाति : 43 पद

  • अन्य पिछड़ा वर्ग : 16 पद

सरकार का मानना है कि यह भर्ती स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक मानकों पर मजबूत करेगी और प्रदेश में चिकित्सकीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.