-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सुकमा में जश्न: हिडमा के मारे जाने की पुष्टि, बस स्टैंड पर आतिशबाजी




 सुकमा। माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य और मोस्ट वांटेड नक्सली हिडमा के आंध्र प्रदेश में मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने कर दी है। उन्होंने कहा कि “बस्तर में माओवाद का एक काला अध्याय समाप्त हुआ है।”

हिडमा के मारे जाने की खबर के बाद उसके गृह जिला सुकमा में लोगों ने खुशी का इजहार किया। बस स्टैंड के पास नक्सल विरोधी कार्यकर्ता फारुख अली की अगुवाई में जमकर आतिशबाजी की गई और लोगों ने सुरक्षाबलों की इस सफलता का स्वागत किया।

छत्तीसगढ़–आंध्र सीमा पर हुई इस बड़ी मुठभेड़ को नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.