-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

14 दिसंबर से शीतकालीन सत्र...4 दिनों तक चलेगा




 रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा, जो 17 दिसंबर तक यानी 4 दिनों तक चलेगा। 14 दिसंबर को विकसित भारत 2047 पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि चार दिवसीय सत्र नए विधानसभा भवन में आयोजित होगा। अधिसूचना जारी होना बाकी है।

इस दौरान अजय चंद्राकर ने रमन कार्यकाल को स्वर्णिम युग बताया। वहीं भूपेश से कहा कि आपके मन में कुछ करने की आग थी, लेकिन आपने योजनाओं को बजट, संसदीय स्वीकृति नहीं दी। आपकी अच्छी योजनाएं भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। बदनामी आपके हिस्से आई, लेकिन आप में आग अब भी है।

वहीं मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में विशेष सत्र बुलाया गया था, जिसमें 25 साल की संसदीय यात्रा पर चर्चा की गई। इस दौरान पक्ष-विपक्ष के सदस्य सदन में मौजूद रहे, जिन्होंने अपने अनुभव, संसदीय स्मृतियां और विधानसभा से जुड़ी यादें साझा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.